शुरू न्यूज़
बिहार में आर्मी के जवान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि जवान की हत्या अचानक नहीं की गई थी, बल्कि यह पूरी साजिश का हिस्सा थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो दिन पहले ही राघोपुर में पूरी योजना तैयार की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि गहन जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच अभी भी जारी है और यदि इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड