शुरू न्यूज़
गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव स्थित चुका बिगहा टोला की रहने वाली रिंकुमनी देवी ने अपनी निजी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और जबरन निर्माण को लेकर आईजी, मध्य प्रक्षेत्र, गया से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति एक रिटायर्ड सैनिक हैं, जो इस समय नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा और निर्माण कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं।
रिंकुमनी देवी के अनुसार, भूमि विवाद का यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष कानून की अनदेखी कर विवादित भूमि पर निर्माण कराने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दबंग लोग उन पर लगातार जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने पहले भी बेलागंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और आईजी को आवेदन देने के बाद भी उन्हें लगातार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की इसी निष्क्रियता के कारण आरोपितों का मनोबल बढ़ा हुआ है। थक-हारकर उन्होंने आईजी कार्यालय में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, अवैध निर्माण पर रोक और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया, तो कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना या विवाद हो सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड