शुरू न्यूज़
गया के मानपुर में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) की ओर जा रहे एक ट्रक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी का खुलासा किया है। जांच के दौरान ट्रक में कथित रूप से अवैध तरीके से पशुओं का परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से ट्रक के उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक के संबंध में जांच और तलाश जारी है। पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड