शुरू न्यूज़
सीमलवाड़ा निवासी कट्टर गौभक्त मुकेश कुमार दर्जी ने समुद्र तल से लगभग 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र कैलाश यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है। इस कठिन और दिव्य यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के चरणों में देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और भारत को ‘गौ हत्या मुक्त राष्ट्र’ बनाने की विशेष प्रार्थना की। दुर्गम पर्वतीय मार्ग, अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने भगवान भोलेनाथ की कृपा और अटूट श्रद्धा से अपनी यात्रा संपन्न की। मुकेश कुमार दर्जी ने कैलाश यात्रा को आत्मशुद्धि, तपस्या और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया है। उनका कहना है कि गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था का आधार हैं और उनकी रक्षा करना हर सनातनी का नैतिक कर्तव्य है।
क्षेत्र के निवासियों और गौभक्तों ने मुकेश कुमार दर्जी की इस आध्यात्मिक यात्रा की भरपूर सराहना की है। लोगों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए उनके सफल यात्रा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी हैं और गौ संरक्षण के प्रति उनके इस अटूट संकल्प की प्रशंसा की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड