शुरू न्यूज़
छतरपुर के छत्रसाल चौक पर 21 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर आग बुझाई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी अरुण सोनी के नेतृत्व में सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस का बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड