आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आवास में घुसा नाग सांप, मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने किया सकुशल रेस्क्यू
रांची : राजधानी रांची में आज एक अजीबो-गरीब घटना ने सबको चौंका दिया। आजसू पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के कांके स्थित बुकरु आवास में अचानक एक नाग सांप निकल आया। सांप को देखते ही आवास में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सुदेश महतो के बुकरु आवास के अंदर एक बड़ा नाग सांप देखा गया। घर के अंदर सांप देखकर सुरक्षाकर्मी और परिजन घबरा गए। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग और सर्प मित्रों को दी गई। सूचना मिलते ही प्रसिद्ध सर्प मित्र रणजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए नाग सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र रणजीत ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर बिलों से निकलकर सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस जाते हैं।
सुरक्षा कर्मियों ने ली राहत की सांस*
सांप के पकड़े जाने के बाद आवास की सुरक्षा में तैनात जवानों और परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। सर्प मित्र रणजीत कुमार ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने के बजाय तुरंत वन विभाग या किसी सर्प मित्र को सूचना दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड