“जनता दर्शन” vs “धरातल दर्शन” – संतकबीरनगर की हकीकत
खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी – “अपराधियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने में शिथिलता बर्दाश्त नहीं”
माननीय मुख्यमंत्री महोदय @myogiadityanath जी,
बेशक आप पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु कटिबद्ध हैं।
किन्तु धरातल पर आज भी अत्याचारी धनबली प्रभावशालियों का बोलबाला है।
भ्रष्ट जांच अधिकारियों की मिली भगत से “कागजी निस्तारण” का मंजर कायम है।
जनपद संतकबीरनगर की 3 सच्चाई आपके सामने:
1. धनघटा तहसील
जिलाधिकारी @dm_santkabir को अवैध कब्जा खाली कराने हेतु दिया गया प्रार्थना पत्र धूल फांक रहा है। पीड़ित आज भी न्याय के लिए भटक रहा है।
2. महुली थाना @dgpup @uppolice
UPSC की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला। 10 महीने बीत गए।
न गिरफ्तारी, न न्याय। उल्टे लगातार “जान से मारने और कैरियर बर्बाद” करने की धमकी मिल रही है। क्या यही “शून्य शिथिलता” है ?
3. नाथनगर ब्लाक – पुतसर में
भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा की मुहिम चलाने वाले ADV Invention Academy पर शिक्षा माफियाओं की मिली भगत से फर्जी शिकायतकर्ताओं के जरिए अवैध सीलिंग।
जबकि अगल-बगल दर्जनों अमान्य/बिना मानक स्कूल कक्षा 5 तक की मान्यता पर अतिरिक्त कक्षाएं धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। @EduMinOfIndia @CMOfficeUP
सवाल सीधा है मुख्यमंत्री जी:
जब आपके जनप्रतिनिधि जन समस्याओं के न्यायसंगत निस्तारण पर जोर न देकर
फर्जी शिकायतों में उलझाकर जबरदस्ती “झंडे के नीचे” लाना चाहते हैं, तो लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बावजूद आज भी वही रवैया क्यों ?
ऑनलाइन/ऑफलाइन शिकायतों का मजाक बनाकर रामराज्य की परिकल्पना कैसे संभव है ?,2027 का परिणाम इसी धरातल से तय होगा।
कृपया संज्ञान लें:
@UPGovt @SantKabirNagar @PMOIndia @BJP4UP @BJP4India @myogioffice
#JanataDarshan #DharatalDarshan #ADVAcedemyKholo #YogiJiJawabDo #VyavasthaParivartan #SamvidhanVsSamantvad #AtipichhdaShiksha #ShikshaMafia #SantKabirNagar #UttarPradesh #AnilKumarPrajapati
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड