रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जनगणना 2027: प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए गए निर्देश

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल संचालन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन__________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 16 सितंबर, 2026, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में नागरिकों/जनसंख्या की गणना की जाएगी। अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में संबंधित सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानि ‘जनसंख्या गणना’ (Population Enumeration) के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु
पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनगणना कार्य सफल बनाना सुनिश्चित करें। आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार द्वारा जनगणना निदेशालय से निर्धारित तिथियों एवं अवधि के दौरान जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित समस्त प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें पहली बार भारत में अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के अलावा अन्य जातियों की गणना (जातिगत आंकड़े) भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी जिसमें मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। जनसंख्या गणना हेतु निर्धारित तिथियों एवं अवधि का उल्लेख करते हुए बताया गया कि दूसरे चरण के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक और मुख्य जनसंख्या गणना 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। दिनांक 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक रिविजनल राउंड चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना में शामिल किए गए प्रश्नों में व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, रोजगार, भाषा, प्रवास, विकलांगता, धर्म और पहली बार जातिगत विवरण जैसे कुल 40 बिंदु शामिल हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप जिलाधिकारी मेहदावल राजकुमार, तहसीलदार सदर अनुराग यादव, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, जनगणना सहायक कलेक्ट्रेट अभय कुमार चौधरी,सरफराज अहमद सहित खंड विकास अधिकारीगण एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।



सीएम ने लखनऊ से 818 को दिया नियुक्ति पत्र
Author: राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी