श्री राम जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी
संत कबीर नगर 09.09.2026,
विशेश्वरगंज, बस्ती। विकासखंड श्री राम जानकी मंदिर रामनगर विशेशषरगंज के पावन प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में महंत पंडित विजय तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज, अंकित उपाध्याय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौ रक्षा), विजय शंकर शुक्ला (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ रक्षा), राजेश पांडे (गौ रक्षा उपाध्यक्ष), वशिष्ठ मुनि दुबे (जिला अध्यक्ष, गौ रक्षा), राहुल अजय शास्त्री (तहसील उपाध्यक्ष) सहित मारुत सिंह समाज सेवी (वरिष्ठ), पिंटू यादव, मुन्ना समोसा वाले और अभय सिंह मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जयकारे लगाए। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड