उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। बुधवार सुबह पीड़िता की मां ने कलवारी थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी पिता मूल रूप से आंबेडकरनगर जनपद का निवासी है और वह बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी और 15 व 16 वर्ष की दो बेटियों के साथ झोपड़ी बनाकर रहता है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वे लोग दो अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। महिला की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसका पति बेटियों की झोपड़ी में जाता था और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने दोनों बेटियों को डरा-धमका रखा था, जिससे वे बेहद सहमी हुई थीं।
आरोपी पिता बीती 14 जून को अचानक घर से फरार हो गया था, जिसके कुछ दिनों बाद दोनों बेटियों ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पिता के इस कुकृत्य के बारे में बताया। जब पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी आंबेडकरनगर स्थित अपने ससुराल वालों को दी, तो उसे अलग-अलग नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। इन कॉल्स के जरिए महिला पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज न कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
कलवारी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार दोपहर 1 बजे दोनों पीड़ित बेटियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद न्यायालय में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उनके बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड