शुरू न्यूज़
पाली में व्यापारी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी, घटना CCTV में कैद
पाली में व्यापारी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी, घटना CCTV में कैद
पाली, हरदोई। पाली नगर के मोहल्ला काजीसराय दक्षिणी निवासी एवं किराना व्यापारी अमित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर: UP 30 AF 6814) गुरुवार देर रात चोरी हो गई। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित अमित गुप्ता के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 12:37 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचे और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकान जाने के लिए बाहर निकलने पर उन्हें मोटरसाइकिल गायब मिली, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की घटना का पता चला।
पीड़ित ने पाली थाने में तहरीर देकर मोटरसाइकिल बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड