₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गोरखपुर में युवा उद्यमियों के लिए ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ कार्यशाला आयोजित

Vinay kumar giri

गोरखपुर के युवाओं को नौकरी की तलाश करने के बजाय खुद का कारोबार शुरू करने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ का आयोजन किया गया।

चरगांवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में हुई एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप में करीब 500 युवा और इच्छुक उद्यमी पहुंचे। यहां उन्हें बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से मिलने वाली मदद, लोन, ट्रेनिंग और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। युवाओं ने अलग-अलग योजनाओं के तहत अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गोरखपुर और टीम समाधान, लखनऊ ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया। इसका फोकस जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को बढ़ावा देने के साथ ऐसे युवाओं को सरकारी मदद से जोड़ना रहा, जो अपना छोटा या बड़ा कारोबार शुरू करना चाहते हैं। कार्यशाला में युवाओं को बताया गया कि एक बेहतर बिजनेस आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए सरकार की किन योजनाओं की मदद ली जा सकती है और आवेदन से लेकर आर्थिक सहायता हासिल करने तक उन्हें किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

CM युवा से ODOP तक, समझाई गईं योजनाएं

पहले सत्र में विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM युवा), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश MSME नीति-2022 और ‘एक जनपद एक व्यंजन’ समेत कई योजनाओं की जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने युवाओं को योजनाओं के नाम बताने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी भी विस्तार से दी। साथ ही बताया कि योजनाओं का लाभ लेकर युवा किस तरह अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं।

#Insidebharattv

location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी