शुरू न्यूज़
आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदोई जिले में पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा तथा सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक संसाधनों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।
एसपी श्री मीणा ने चेतावनी दी है कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, और अफवाह फैलाने वालों या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि पूरी यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड