शुरू न्यूज़
हरदोई के पाली कस्बे में एक दुकान के बाहर से नई साइकिल चोरी होने के मामले में पुलिस ने आखिरकार अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एएसपी शाहाबाद के संज्ञान लेने और उनके निर्देशों पर की गई है।
मोहल्ला सराय सैफ निवासी दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि बीती 2 जुलाई को उन्होंने जीजीआईसी के पास स्थित अपनी परचून की दुकान के बाहर एक नई साइकिल खड़ी की थी। कुछ देर के लिए वे पड़ोस की दुकान पर गए थे, और वापस लौटने पर उनकी साइकिल गायब मिली। घटना के बाद पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर एक व्यक्ति को उनकी साइकिल चोरी करते हुए देखा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी उसका सहयोग करता नजर आया।
पीड़ित ने उसी दिन पाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके निर्देशों पर पाली थाने में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और साइकिल की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड