शुरू न्यूज़
जंगल से भटककर घर की जाली में फंसा दुर्लभ उदबिलाव, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
जंगल से भटककर घर की जाली में फंसा दुर्लभ उदबिलाव, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
महुली (सोनभद्र)। विंढमगंज वन रेंज के महुली गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर आया एक दुर्लभ उदबिलाव एक घर के बाहर लगी लोहे की जाली में बुरी तरह फंस गया। जाली में तड़प रहे वन्यजीव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन जागरूकता का परिचय देते हुए किसी ने भी उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। वन दरोगा विवेक कुमार मौर्य के नेतृत्व में वन कर्मी ओम सिंह, देव यादव और जगदीश ने अत्यंत सावधानी और कुशलता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद उदबिलाव को सुरक्षित जाली से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच के बाद उसे वन विभाग की निगरानी में उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में भोजन और सुरक्षित रास्ते की तलाश में कई बार वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में लोगों को घबराने या वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए, ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची टीम के प्रयासों से एक दुर्लभ वन्यजीव की जान बच गई। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड