कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने युवक पर बरसाए थप्पड़—VIDEO वायरल
शाहाबाद
शाहाबाद। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे शाहाबाद कोतवाली के गेट से चंद कदम की दूरी पर उस समय हंगामा मच गया, जब फरियाद लेकर पहुंची एक महिला की विपक्षी पक्ष के युवक से कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। इसी बीच महिला ने युवक पर लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोतवाली के ठीक सामने विवाद बढ़ता रहा और महिला-युवक के बीच मारपीट जैसी स्थिति बन गई।
हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को क्या शिकायत दी गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड