खलीलाबाद में औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं पर मंथन, नए 132/33 केवी उपकेंद्र की मांग उठी_____________________
मुख्य अभियंता बस्ती की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, ट्रिपिंग-ब्रेकडाउन की समस्या दूर करने का आश्वासन……………………………
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
सन्तकबीर नगर खलीलाबाद, 09 सितम्बर 2026 पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-खलीलाबाद कार्यालय में आज औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अभियन्ता (वितरण), पू०वि०वि०नि०लि० बस्ती क्षेत्र, बस्ती ने की। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों को प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करना था। बैठक में जनपद की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं व मांगें रखीं। प्रमुख मांग,उ०प्र० इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द पाठक ने इण्डस्ट्रीयल एरिया के आस-पास 132/33 केवी सबस्टेशन के निर्माण की मांग की। वहीं उद्यमी सुधाकर पाल ने ट्रिपिंग/ब्रेकडाउन की समस्या को कम करने एवं उपकेन्द्र पर अवर अभियन्ता व लाइन मैन की तैनाती मानक के अनुसार करने की मांग उठाई। मुख्य अभियन्ता (वि०) द्वारा उक्त सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। बैठक में इं० विजय कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (वितरण) बस्ती क्षेत्र, अधीक्षण अभियन्ता सन्तकबीर नगर, अधिशासी अभियन्ता खलीलाबाद/मेंहदावल एवं परीक्षण खण्ड, उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन, मेंहदावल टाउन के साथ उ०प्र० इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द पाठक, सुधाकर पाल, वीर सिंह, मे० कबीर ऑयल, मे० गोयल एडिबल्स, मे० देव इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधियों सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड