दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामिया तमंचे के साथ गिरफ्तार___________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संतकबीरनगर, 16 सितम्बर 2026, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा श्री अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने सिकरिया नाला पुलिया के पास से 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशुतोष राना पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गाँधीनगर, गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद, हाल मुकाम टेकन्सा थाना दुधारा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। इस संबंध में थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 379/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध कोतवाली खलीलाबाद में चोरी व गैंगेस्टर एक्ट सहित चार अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 मोतीलाल और का0 रंजन राजभर शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड