शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए हथियारों को नियमानुसार नष्ट कर दिया है। पुलिस द्वारा यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि इन अवैध हथियारों का दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में उपयोग न किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए अवैध हथियारों का विधिवत निरस्तीकरण किया गया है।
दतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ऐसे अभियानों को निरंतर चलाती रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड