शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। एक बच्चे के फोन कॉल ने उसके पिता नवनीत सिंह तोमर को दिल्ली में अपनी नौकरी छोड़कर गांव लौटने पर मजबूर कर दिया, जब बच्चे ने कहा कि खराब सड़क के कारण वह पढ़ने नहीं जा पा रहा है और बस भी दूर आती है। सड़क की इसी बदहाल स्थिति से आहत नवनीत सिंह तोमर ने श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के घर तक दंडवत यात्रा शुरू कर दी है।
इस प्रदर्शन के दौरान नवनीत सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने कभी नरेन्द्र सिंह तोमर का घर भी नहीं देखा था, लेकिन बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें सड़क बनवाने के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मरीजों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका यह अनोखा प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड