प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान
उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड