शुरू न्यूज़
बहराइच जनपद में माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए, थाना नवाबगंज पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थाना नवाबगंज के भटपुरवा (दाखिला मिर्जापुर तिलक) निवासी इरशाद पुत्र नादिर और दिनेश पुत्र राधे के आवास पर पहुँचकर धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी आदेश की तामील कराई।
यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 39/2026, धारा 137(2), 87, 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5जी/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्तों के खिलाफ की गई है। इस दौरान, अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय की उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) भी विधिवत तामील कराई गई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड