पेड़ में उभरी आकृति के दर्शन को दूसरे दिन भी उमड़ी आस्था की भीड़
बाबागंज।सोरहिया गांव में लगे नीम के पेड़ में उभरी आकृति को लेकर क्षेत्र में आस्था का माहौल लगातार बना हुआ है। रविवार को दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पेड़ के दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने पेड़ पर फूल-माला, नारियल और प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन के बीच जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं का मानना है कि पेड़ में हनुमान जी की दिव्य छवि दिखाई दे रही है, जिसे वे ईश्वरीय कृपा और चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह पेड़ के तने की प्राकृतिक बनावट और संयोग का परिणाम भी हो सकता है। दर्शन के लिए सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड