शुरू न्यूज़
बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर पंडित गांव निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नरेगा भुगतान के नाम पर उसके परिवार पर दबाव बनाया गया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह घटना 10 जून को हुई जब गांव के एक रोजगार सेवक ने महिला को बताया कि उसकी मां के खाते में नरेगा का पैसा आया है और उसे निकालना है। महिला ने बिना कोई कार्य किए इस धन निकासी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस बात से गुस्सा होकर रोजगार सेवक ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता का यह भी दावा है कि वह गर्भवती थी और मारपीट के दौरान पेट पर चोट लगने के कारण उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड