शुरू न्यूज़
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बहराइच दौरे के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना, लेकिन वहां चोरी हो गई और भगवान को भी धोखा दिया गया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि हमने पांच सौ साल की लड़ाई लड़ी और अब रामजन्मभूमि चोरों के कब्जे में चली गई।
उन्होंने पूरी प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया कि आप ही ट्रस्ट बनाओ, आप ही एसआईटी बनाओ और आप ही क्लीन चिट दे दो, क्या यह सब खेल है? उन्होंने आगे कहा कि चोरी हुई है, लेकिन अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी है और न ही ऐसी कोई उम्मीद नजर आती है। वहीं, चंपत राय को क्लीन चिट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी को क्लीन चिट देने का अधिकार केवल जनता के पास है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड