शुरू न्यूज़
फतेहपुर की बिंदकी तहसील स्थित बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर कोटरा में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर बने तालाब पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। गांव के ही बैजनाथ यादव के पुत्र कमलेश यादव तालाब में मिट्टी डालकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस कारण गांव की नालियों और खड़ंजे में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या पर सरकार भी ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीधे जिलाधिकारी से की थी, लेकिन लेखपाल और ग्राम प्रधान ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को दबा दिया। सरकारी तालाब को मिट्टी से पाटकर किए जा रहे इस कब्जे और जलभराव को लेकर गांव के लोगों में तीव्र आक्रोश है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड