सनगांव फतेहपुर में ब्रांच पोस्ट मास्टर नीरज यादव ने मृतक का पैसा निकाल लिया है और गांव में 150 लोगों का करोड़ों रुपए पासबुक लेकर भाग गया है
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री श्री
योगी आदित्यनाथ जी
महोदय जी
लखनऊ उत्तर प्रदेश
भारत
महोदय जी
विषय : – फतेहपुर में डाक घर में ब्रांच पोस्ट मास्टर नीरज यादव ने मृतक का पैसा निकालने व सुकन्या खाता में गबन डाक विभाग के द्वारा रिपोर्ट ना लिखाने के बारे मे शिकायत।*
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी दुर्गेश कुमारमौर्य पुत्र रामप्रसाद , निवासी ग्राम व पोस्ट – सनगांव, थाना – कोतवाली, जिला – फतेहपुर, उत्तर प्रदेश, पिन कोड – 212601, मोबाइल नंबर 8808821468
माननीय
महोदया जी आपके संज्ञान में एक गंभीर प्रकरण लाना चाहता हूँ। मेरी मां ने 2016 में 50000 की FD करवाया था जिसका 2021में मेच्योरटी थी लेकिन 2017 में उनकी तबीयत खराब होने से मृत्यु हो जाती हैं और 2024 में नीरज यादव ब्रांच पोस्ट मास्टर उनका खाता खोलकर और धोखे से उनका पेन कार्ड बनाकर उनको जिंदा दिखा कर मृतक का 76हजार निकाल लिया है और निकालने के बाद मृतक के नाम भी 1000 रुपये महिने की आरडी 2024 में खोल दिया 5 RD कापी। नमनी तीन भाई थे जिसमे 2 भाई मेरे 3 साल से बाहर है और ब्रांच पोस्ट मास्टर से हमने जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था जो फर्जी है गांव में हजारों लोगों का जन्म प्रमाण पत्र बनाया है जो स्कैन करने पर सो नही करता महोदय इसकी भी जांच होनी चाहिए कि यह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र किससे बनवाता था,और ब्रांच पोस्ट मास्टर नीरज यादव को लगभग ऑनलाइन 3 लाख रुपए जमा करने को दिया है नीरज यादव और नीरज के वाइफ के खाते मे जिसको जमा नही किया है
3 विवेचना को शीघ्र पूर्ण कर नीरज यादव ब्रांच पोस्ट मास्टर के खिलाफ डाक विभाग FIR नियम अनुसार कराए और आवश्यक निर्देश दिए जाएँ। अप्रैल 2025 में मेरी सभी पासबुक और गाँव के लगभग 150 लोगो की पासबुक नीरज यादव ब्रांच पोस्ट मास्टर ने यह कहकर जमा कराया था की लखनऊ से अधिकारी आये है प्रधान डाकघर फतेहपुर मे सब लोगो की पासबुक की जाँच होगी ।हम इस विश्वाश मे सब लोगो ने पासबुक नीरज यादव ब्रांच पोस्ट मास्टर को दे दिया बोला 2 से 4 दिन मे मिल।जायेगी।7 दिन बाद पासबुक माँगा तो बोला अभी समय लगेगा जिले भर से पासबुक आई है।15 से 20 दिन होने के बाद फिर कहा तो बोला की डाकघर का नया अप्स लोड हुवा है अभी समय लगेगा परेशान ना हो सभी की पासबुक मिल जायेगी ।एस्के बाद ये बीमार हो गया और कानपुर मे भर्ती हुवा इसके इलाज मे भी गांव के लोगों द्वारा मदद किया गया फिर जुलाई मे ठीक होकर आ गया ओर कहा की 1 अगस्त से ड्यूटी ज्वाइन करके सभी की पासबुक वापस कर देगा लेकिन नीरज यादव ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया और फोन बंद कर दिया हम गाँव वालो को शंकाहुई तो लास्ट अगस्त मे धोखाधडी गबन का पता जब खता नम्बर से अपनी राशि चेक कराया मेरे बेटी श्रेया के सुकन्या खाता नम्बर 010001092692मे 00 रुपये जब की पासबुक मे 50हजार लिखा मुहर भी लगा जमा था मेरी भतीजी प्रिया के खाता नम्बर 3098064626में50 हजार है जिसमे 120000 होना चाहिए मेरी भांजी प्रियांशी के खाता नम्बर 3292114950में 35000 हैं जिसमे 120000 होने चाहिए मेरी छोटी भतीजी प्रज्ञा के खातानम्बर 010025570251में 1100 रुपए है जिसमे 36000 होना मेरे पिता SB खाता मे 20000 जमा किया था जिसमे मात्र 500 रुपए है ।इसी तरह करोड़ों रुपये की धोखाधडी गबन कर और पासबुक लेकर 1 साल से फरार है ।
थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर में दर्ज एक आपराधिक प्रकरण FIR – संख्या 0457/2025 अंतर्गत धारा 316(5) BNS में पुलिस द्वारा 100 दिन समय बीत जाने के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की गई है। जबकि पीड़ितों ने अनगिनत बार डाक विभाग डाक अधीक्षक को इस समस्या के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया हुआ है प्रकरण से संबंधित सभी तथ्य एवं साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद डाक विभाग द्वारा अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।
प्रार्थी का आरोप है कि विवेचक asp अभिषेक शर्मा जांच करता एवम् फतेहपुर डाक अधीक्षक रमेश यादव जांच कराने में जातिवाद कर रहे थे। और भूपेंद्र सिंह ,वीर प्रताप , अभिजीत सिंह, ग्रीस श्रीवास्तव, अजय दीक्षित, अरुण बाबू,अनिल श्रीवास्तव शत्रुघ्न लाल और सनगांव डाक घर का पोस्ट मैंन विकास साहू जैसे डाक विभाग के लोगों ने नीरज यादव ब्रांच पोस्ट मास्टर के मुख्य सहयोगी है संबंधित डाक अधिकारी अभियुक्त का सहयोग कर रहे हैं और जानबूझकर विवेचना को लंबित रखकर न्याय प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। डाक विभाग की इस लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण पीड़ित पक्ष को न्याय प्राप्त करने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है, जो कि मानवाधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
अतः माननीय जिला अधिकारी महोदया जी से विनम्र निवेदन है कि—
1,इस प्रकरण की निष्पक्ष सी बी आई जांच कराई जाए क्योकि नीरज यादव 2017से 2024 के खुले खातो मे धोखाधडी कर रहा था।
2 ,संबंधित डाक विभाग अधिकारियों से विलंब का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।क्योकि हमे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस मामले मे और कुछ जाँच अधिकारी भी शामिल है।क्योकि नीरज यादव ने करीब 500 फर्जी आरडी खाते भी खोले है 100 रुपये महिने की जिसमे हमारे सी आई ऐफ नम्बर का दुरुपयोग किया। मेरी मां मृतक की 5 फर्जी आरडी खोला है जब फर्जी आरडी खोल सकता है तो रुपये भी निकाल सकता है
3,यदि किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात पाया जाए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
4 ,सनगाँव फतेहपुर उत्तर प्रदेश में डाक विभाग का ब्रांच पोस्ट मास्टर नीरज यादव ने 150 लोगों के साथ फ्रॉड किया है जिसमें सुकन्या खाता यफ डी आरडी और यसबी खातो मे करोड़ों रुपए गबन कर लेकर भाग गया है जिसमे विभाग उसके खिलाफ कोई करवाही नहीं कर रहा है
5 ,जबकि डाक विभाग की गाईड लाईन मे दर्शाया गया है कि कोई सरकारी कर्मचारी 50 हजार रुपये के ऊपर कोई धोखाधडी करता है तो डाक अधीक्षक कर्मचारी के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज करायेगा लेकिन ऐसा डाक अधीक्षक महोदय नही कर रहे है जबकि 3 लाख तक का साबूत हम गांव वालो ने दिया है। और 2 मई को आपको एप्लिकेशन दिया है जिसका जवाब में डाक अधीक्षक रमेश यादव ब्रांच पोस्ट मास्टर नीरज यादव को बचाने के लिए बोल रहे हैं कोई फ्रॉड नहीं है सब ठीक हैं 76000 रुपए तो मृतक का निकाल लिया उसका अभी तक 1साल हो गया जांच ही नहीं पूरा हुआ विभाग के लोग उसको बचा रहे हैं जिससे यह मालूम होता इन लोगों को भी पैसा मिला है इसलिए डाक अधीक्षक जांच करता अभिषेक शर्मा जांच अधूरा छोड़ कर यहां से ट्रांसफर कानपुर करा लिया है
प्रार्थी को पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस मामले को संज्ञान मे लेकर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। आपकी।महान कृपा होगी जिससे गाँव वालो की पासबुक ओर जो पासबुक मे रकम लिखी थी मुहर लगाकर मिल जाये।
प्रार्थी –
दुर्गेश कुमारमौर्य पुत्र राम प्रसाद
ग्राम व पोस्ट – सनगांव
थाना – कोतवाली, जिला – फतेहपुर
उत्तर प्रदेश – 212601
मोबाइल : 8808821468
दिनांक : 13/08/2026
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड