पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान, कार में पति की पिटाई का आरोप
पचमा गांव। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी चौकी अंतर्गत पचमा गांव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद चौकी पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
बताया गया कि ग्राम प्रधान शाहनवाज, पति मकबूल को समझौता कराने के लिए अपनी कार से करमैनी चौकी लेकर पहुंचे थे। प्रधान कार से उतरकर चौकी की ओर जाने लगे। इसी दौरान कुछ लोग कार के पास पहुंचे और मकबूल को घेरकर कथित रूप से लात-घूंसों और चप्पलों से पीटने लगे। पति को बचाने के लिए ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया। विवाद की वजह को लेकर पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं।
चौकी प्रभारी विशाल राय के अनुसार, विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित लोगों को कैंपियरगंज थाने भेजा गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड