रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखपुर में एक और सनसनीखेज हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

उपेंद्र राज

गोरखपुर में एक और सनसनीखेज हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
गोरखपुर में एक और सनसनीखेज हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
गोरखपुर में एक बार फिर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि निमंत्रण में खाना खाने बैठे एक व्यक्ति पर राहुल चौधरी और रोहित चौधरी ने बांके से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लोग टेंपो से अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों द्वारा वाहन रोककर उसे करीब 200 मीटर तक घसीटने और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना की भयावहता ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर अपराधियों के मन में कानून का कितना भय रह गया है? यदि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय भी इस तरह रोककर हमला किया गया है, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय है।
घटना को लेकर यह भी चर्चा है कि मृतक ब्राह्मण समाज से था। ऐसे में समाज के लोगों में आक्रोश स्वाभाविक है और लोग पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, हत्या के पीछे जातीय कारण था या पुरानी रंजिश अथवा कोई अन्य विवाद, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। किसी भी समाज के खिलाफ हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकती। अपराधी की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके अपराध से होनी चाहिए।
सवाल सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या का नहीं, बल्कि कानून के भय और आम नागरिक की सुरक्षा का है। प्रशासन को चाहिए कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी