शुरू न्यूज़
बिलासपुर के तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं के कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में फेल होने के बाद उनके परिजनों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर जानबूझकर बच्चों को फेल करने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। दर्जनों बच्चों को फेल किए जाने के इस मामले में परिजनों के हंगामे के बीच मैडम द्वारा ‘नहीं करूंगी पास’ कहने की बात भी सामने आई है।
दूसरी तरफ, स्कूल प्रबंधन ने परिजनों के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रों को अवसर परीक्षा का मौका भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित मापदंड पूरे न करने के कारण उन्हें पास नहीं किया जा सकता। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध जाकर किसी भी छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट करना संभव नहीं है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड