शुरू न्यूज़
बिलासपुर के शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं और निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव कर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
NSUI पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को किसी एक निश्चित दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें या अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। इसके बावजूद, बिलासपुर जिले के कई निजी स्कूलों में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इसी मनमानी से नाराज होकर छात्र संघ के लोग चूड़ी और पॉवर का चश्मा लेकर DEO कार्यालय पहुंचे थे और उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड