वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
पाली (गोरखपुर)। पाली क्षेत्र स्थित सरकारी संस्था वैदिक धर्म इंटर कॉलेज, डुमरी निवास में 80
वां स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रबंधक हरिनाथ राज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. पी. पांडे सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दुर्गा राज, सुरेंद्र राज, अंबिका राज, रामवृक्ष राज, जगदीश राज, साधु राज, के. पी. राज तथा ए. आर. त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विद्यालय के उप प्रबंधक हरिनाथ राज ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक प्रबल किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का माहौल अनुशासित, प्रेरणादायक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड