शुरू न्यूज़
लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक डॉक्टर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कामयाबी थाना चौक पुलिस और डीसीपी वेस्ट (DCP west) की क्राइम टीम के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए मिली है। आरोपियों ने बीते 13 जुलाई की देर रात फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सो रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को चोरी कर लिया था। बच्ची के गायब होने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब 150 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ सर्विलांस का सहारा लिया और आरोपियों को धर-दबोचा। गिरफ्त में आए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इस मासूम बच्ची का ढाई लाख रुपये में सौदा करने वाले थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ कश्यप, रोहित पासी, मो० सुल्तान, मो० इरशाद शाह और श्याम जी यादव के रूप में हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड