शुरू न्यूज़
लखनऊ में बीते 23 जून को एक सोना व्यापारी की रेकी करने के बाद बदमाशों ने असलहे के बल पर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इस घटना को अंजाम देने के दौरान लुटेरों ने सुनार के पैर में गोली भी मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। यह वारदात लुटेरों ने चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर की थी।
पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान शिवम यादव और अंकुल यादव के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹1.5 करोड़ की कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा और चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। इस कार्रवाई को थाना गोसाईगंज पुलिस टीम और डीसीपी साउथ की सर्विलांस सेल के संयुक्त ऑपरेशन में अंजाम दिया गया। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने प्रेसवार्ता कर इस पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, अभी भी एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड