शुरू न्यूज़
एनएच-27 हादसे के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक जय चौबे, हर संभव मदद का आश्वासन__________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संतकबीरनगर 27 जुलाई 2026, एनएच-27 पर कुर्थिया चौराहे के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चारपाई पर बैठे लोगों को रौंद गया। मृतकों में लालजी (62), पत्नी ज्ञानमती (60) और नाती आदर्श (12) व सत्यम (6) शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। सूचना पर भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जिला अस्पताल के मर्जरी हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जय चौबे ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने और एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड