रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

131 गुमशुदा मोबाइल बरामद, संतकबीरनगर पुलिस ने चेहरों पर लौटाई मुस्कान

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान : संतकबीरनगर पुलिस ने 131 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख_____________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 16 सितंबर 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद किए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशों के अनुपालन में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया । मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया । अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल- संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं । संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने की कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी,
131 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत, लगभग ₹30 लाख। यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकायत CEIR.GOV.IN पोर्टल पर दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है । शिकायत दर्ज कराने हेतु निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं, आधार कार्ड, मोबाइल खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो)। संबंधित थाने में दर्ज गुमशुदगी/एफआईआर की प्रति, मोबाइल धारक मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का मॉडल नंबर। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी रजनीश राय, हे0का0 विनोद कुमार सिंह, का0 ज्ञानप्रकाश सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार, का0 पीयूष कुमार गुप्ता |थाना कोतवाली खलीलाबाद आरक्षी रविकान्त कुशवाहा (29 मोबाईल फोन) । थाना दुधारा कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक सिंह (18 मोबाईल फोन) । महिला थाना आरक्षी अजय मौर्या (03 मोबाईल फोन) ।थाना धनघटा आरक्षी इन्द्रजीत कुमार (01 मोबाईल फोन)। थाना महुली आरक्षी अंकित पटेल (26 मोबाईल फोन) । थाना मेंहदावल आरक्षी सौरभ कुमार (10 मोबाईल फोन) । थाना बखिरा आरक्षी चन्द्रभान सिंह (10 मोबाईल फोन) थाना बेलहरकला आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद (18 मोबाईल फोन) । थाना धर्मसिंहवा महिला आरक्षी शिवांगी सिंह (01 मोबाईल फोन) । थाना ए0एच0टी0 आरक्षी दिलीप गोंड (15 मोबाईल फोन) । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के द्वारा मोबाईल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*



सीएम ने लखनऊ से 818 को दिया नियुक्ति पत्र
Author: राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी