रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखपुर में महिला शरणालय का लोकार्पण, 100 महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

Zaki जनसंदेश टाइम्स

*गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 8 करोड़ से बना 100 महिलाओं की क्षमता वाला महिला शरणालय तैयार, आज करेंगे लोकार्पण*

*गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के चरगावां में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण करेंगे। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस शरणालय का निर्माण 8.05 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इस भवन में 100 महिलाओं के रहने की क्षमता है।

लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री चरगावां में ही निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी करेंगे। कृषि विभाग के बीज गोदाम के समीप बने इस महिला शरणालय में आवासीय सुविधा के साथ महिलाओं की जरूरत के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

भवन में 10 डारमेट्री कक्ष, 4 अध्ययन कक्ष, रोगी कक्ष, क्रेच रूम, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर, शौचालय और स्नानघर बनाए गए हैं। प्रशासनिक कार्यों के लिए वर्कशॉप, वार्डन कक्ष और कार्यालय की भी व्यवस्था की गई है। संवासिनियों के अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकालय भी बनाया गया है।

यह राजकीय महिला शरणालय महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित संरक्षणात्मक एवं आवासीय संस्था है। इसका उद्देश्य घरेलू हिंसा, संकटपूर्ण परिस्थितियों, भटकाव अथवा अन्य सामाजिक और पारिवारिक कठिनाइयों से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, संरक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

नए भवन में आवास के साथ अध्ययन, स्वास्थ्य, भोजन और बच्चों की देखभाल जैसी जरूरतों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसी परिसर के पास 14.87 करोड़ रुपये की लागत से 100 किशोरों की क्षमता वाला संप्रेक्षण गृह भी बन रहा है। परिसर में किशोर न्याय बोर्ड के लिए अलग ब्लॉक भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण फरवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों को सुरक्षित और बाल-अनुकूल वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास की सुविधा देना है।
गोरखपुर लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को लखनऊ के तर्ज पर ओवर ब्रिज लाइट सो पीस वाला पोल साफ सफाई अस्पताल का निरीक्षण फरियादियों की फरियाद गोरखपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की हर कोशिश मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी