शुरू न्यूज़
रामगंजमंडी क्षेत्र के अंतरालिया गांव में जहरीले कीड़े के काटने से रतनलाल गुर्जर की पत्नी रामचंदरी गुर्जर की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था की गंभीर समस्या सामने आई। श्मशान घाट पर शेड और अन्य उचित सुविधाओं का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान श्मशान घाट की स्थिति ऐसी ही बनी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।
बारिश के मौसम में श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट पर जल्द से जल्द शेड सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस तरह की लाचार स्थिति का सामना न करना पड़े।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड