दिनदहाड़े 15-16 हाथियों का झुंड देख दहशत में ग्रामीण, दूसरी ओर मृतक के परिवार को वन विभाग ने दी ₹1 लाख की सहायता राशि
चिनिया। मुख्यालय क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिन के उजाले में एक साथ करीब 15 से 16 जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों के झुंड को देखकर आसपास के ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया।
वहीं, बीते दिनों जंगली हाथी के हमले में मुख्यालय निवासी 65 वर्षीय अनती यादव की मौत के बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रभारी वनपाल उत्तम कुमार रवि अपनी टीम और वन समिति अध्यक्ष रामसागर यादव के साथ मृतक के घर पहुंचे। वन विभाग की ओर से मृतक की पत्नी को ₹1 लाख की नगद सहायता राशि प्रदान की गई।
इधर, एक साथ बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग की है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने, हाथियों के करीब नहीं जाने और अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के लगातार क्षेत्र में आने से जान-माल का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड