चिनिया में 65 वर्षीय ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
चिनिया। थाना मुख्यालय निवासी करीब 65 वर्षीय अन्नति यादव की रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अन्नति यादव रोज की तरह भैंस चराने सेमराटांड़ के नीचे कुसुमदामर जंगल की ओर गए थे। सुबह करीब 6 बजे वे जंगली हाथी की चपेट में आ गए। हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भैंस के घर लौटने के बाद परिजनों को जब अन्नति यादव नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। जंगल में पहुंचने पर उनकी मौत की जानकारी हुई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई। समाजसेवी मोहम्मद फरीद ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों के हमले से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सुबह करीब 9:00 तक जब वन विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी या कमी नहीं पहुंचे तो ग्रामीण और काफी उग्र हो गए ग्रामीण
रामसागर यादव, गोपाल यादव, शमीम अंसारी समेत ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि हाथियों को जल्द क्षेत्र से नहीं भगाया गया तो वे आंदोलन और चिनिया मुख्यालय में चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम व थाना प्रभारी विकु कुमार रजक अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजना चाहा लेकिन ग्रामीण काफी उम्र हो गए और शव को चिनिया थाना मोड पर वाहन सहित खड़ा कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया ग्रामीण वन विभाग मुर्दाबाद डीएफओ मुर्दाबाद किनारे लग रहे थे खबर लिखे जाने तक वन विभाग के प्रभारी वनपाल उत्तम कुमार रवि थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ग्रामीणों को समझाने लगे थे जाम के बाद चिनिया गढ़वा मुख्य सड़क पर जाम स्थल के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गई थी , मौके पर हजारों लोग मौजूद थे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड