तेज धार में बहा ट्रैक्टर, पुल के पाया में फंसा इंजन; चालक समेत सवारों की बाल-बाल बची जान
चिनिया: चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया-गुरसिंधु मुख्य सड़क स्थित ढेंगुरा नदी में मंगलवार की सुबह पानी के तेज बहाव ने अचानक विकराल रूप ले लिया। नदी पार करने के दौरान तेज धार की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर बह गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक समेत उस पर सवार कुछ लोगों की जान बाल-बाल बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी का बताया जा रहा है। पानी के तेज बहाव में ट्रैक्टर की ट्रॉली बहकर कहां चली गई, इसका खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था। वहीं ट्रैक्टर का इंजन बहते हुए निर्माणाधीन पुलिया के एक पाया में जाकर फंस गया।
इंजन का ऊपरी हिस्सा पानी के बीच साफ दिखाई दे रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड