चिनीयां चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,मोटर पंप, बैटरी और अल्टरनेटर बरामद
चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में हुई चोरी की घटना का चिनिया पुलिस ने महज दो दिनों में उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए विद्युत मोटर पंप, जनरेटर का अल्टरनेटर और ट्रक की दो बड़ी बैटरियां बरामद की हैं। चोरी में इस्तेमाल बाइक, ब्लेड और सलाई रिंच भी पुलिस ने जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात बिलैती खैर गांव में मुखलाल यादव और सुनील कुमार यादव के विद्युत मोटर पंप, सुरेंद्र पाल के जनरेटर का अल्टरनेटर तथा ट्रक संख्या CG 07 CS 7814 से दो बड़ी बैटरियां और डीजल चोरी कर लिया गया था। मामले मे आवेदन मिलने के बाद चिनिया थाना कांड संख्या 30/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस को घटना में बिलैतीखैर गांव के ही अजय कुमार यादव (22 वर्ष), पिता मिथिलेश प्रसाद यादव और सोनू कुमार साव (23 वर्ष), पिता शंकर साव के शामिल होने की जानकारी मिली। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी का सामान गांव में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सुनील यादव का डेढ़ एचपी का मोटर पंप, मुखलाल यादव का दो एचपी का मोटर पंप, सुरेंद्र पाल के जनरेटर का अल्टरनेटर और ट्रक की दो बड़ी बैटरियां बरामद कर लीं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या JH 14 N 8026, ब्लेड और सलाई रिंच भी जब्त किया गया। वही आज गुरुवार को चिनिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का उद्भेदन किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रेस वार्ता में चिनिया थाना प्रभारी बिकु कुमार रजक, सबइंस्पेक्टर राधेश्याम राम, अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक सुखराम उरांव, कासीद हुसैन, शहित पुलिस के जवान मौजूद रहे
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड