जाति, आवासीय बनवाने के लिए लगी ग्रामीणों की भींड को देखकर , सिसई बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी दी।
सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को भी जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यार्थी पहुंचे। भारी भीड़ के बावजूद अंचल प्रशासन की ओर से दूसरे दिन भी लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे कई विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर सुबह से ही अंचल कार्यालय में कतार में खड़े रहे। सूचना मिलने पर सिसई बचाओ संघर्ष समिति के प्रखण्ड अध्यक्ष संजय वर्मा और jlkm के सूरज कुमार सिंह पहुंचे उन्होंने प्रशासन से विधि व्यवस्था में सुधार करने और आम लोगों को सुविधा प्रदान करने की मांग की हैं। यदि सुधार नहीं किया जाता हैं तो अंचल कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड