शुरू न्यूज़
गुमला के सिसई थाना अंतर्गत झटगीटोली गांव में स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रहे जोहार विद्यालय के बच्चों से भरी एक ऑटो बीच रास्ते में ही पलट गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों के सहयोग से आनन-फानन में 9 बच्चों को आर्थो केयर हॉस्पिटल सिसई और 1 बच्चे को रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया।
रेफरल अस्पताल में भर्ती 9 वर्षीय आदित्य उरांव (पिता मंगलेश्वर उरांव) के सिर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। वहीं, बाकी 9 घायल बच्चों का आर्थो केयर हॉस्पिटल में ही डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ, जिप अध्यक्ष और समाजसेवी भी बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड