शुरू न्यूज़
गुमला जिले के सिसई में बसिया रोड स्थित करंज बाड़ी के एक मकान में चमड़ा गोदाम के नाम पर अवैध रूप से बूचड़खाना चलाए जाने का मामला सामने आया है। मौके से गोवंश के चमड़े, अवशेष और काटने के औजार बरामद किए गए हैं। इस गोदाम से निकलने वाली तीव्र दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है तथा क्षेत्र में संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गोदाम बसिया रोड निवासी स्व. एनामुल हक के बेटे इफ्तेखार अंसारी द्वारा चलाया जा रहा है और गोदाम की आड़ में गोवंश का मांस बाहर बिक्री के लिए भेजा जाता है। करीब 15-20 दिन पहले भी तीव्र दुर्गंध आने पर विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। तब प्रशासन ने गोदाम में रखे अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दफना दिया था और संचालक को दोबारा गोदाम न चलाने की सख्त हिदायत दी थी। इसके बावजूद प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर फिर से गोदाम का संचालन शुरू कर दिया गया, जिसको लेकर समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड, संजय वर्मा तथा स्थानीय हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
स्थानीय निवासियों द्वारा जानकारी दिए जाने पर समाजसेवी रोहित शर्मा ने मामले की सूचना सिसई थाना को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी एसआई अरुण सिंह और एसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा गोदाम में ताला लगा दिया। स्थानीय लोगों ने थाने में संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर गोदाम को तुरंत बंद कराने और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, विवेक, विनय, प्रताप उरांव, गजराज महतो, नंदु सिंह और गोपाल सिंह सहित दोनों समुदायों के लोग उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड