होटल में युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक-युवती के कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के बाद परिजनों द्वारा दोनों के साथ सरेराह मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि युवक-युवती के होटल में होने की जानकारी मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर कथित रूप से मारपीट की। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
घटना के बाद होटल की भूमिका को लेकर भी स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, हंगामे के बाद होटल से अन्य युवक-युवतियों को बाहर निकाले जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड