रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महोबा में कजली मेले का भव्य आगाज, वीरगाथाओं की झांकियों ने मोहा मन

Nitendra Jha

आल्हा-ऊदल की वीरगाथा और बुंदेली संस्कृति के रंगों से सजा कजली मेला, भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव-2026 का आगाज
#नितेन्द्रझां
#महोबा। ऐतिहासिक एवं परंपरागत कजली मेला महोत्सव का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी), सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जे.पी. अनुरागी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने हवेली दरवाजा पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ऐतिहासिक कजली शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में ढोला गायन की पारंपरिक प्रस्तुति, वीर योद्धाओं आल्हा-ऊदल, राजा परमाल एवं रानी लक्ष्मीबाई की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हाथी-घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा ने महोबा की वीरगाथा और बुंदेली संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की। वहीं राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी समेत विभिन्न संदेशपरक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा के मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। हवेली दरवाजा से शुरू हुई शोभायात्रा नगरपालिका चौक, आल्हा चौक, ऊदल चौक और राठ चुंगी होते हुए कीरत सागर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी इंद्र नंदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कजली मेले के आगाज के साथ ही महोबा में उत्सव का रंग चढ़ गया। वीरभूमि महोबा की ऐतिहासिक विरासत, लोक परंपरा और बुंदेली संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
#ikvnews #mahobainsight #foryouシ #foryoupageシ
IndiaKhoz Vichar Nitendra Jha #highlight



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी