शुरू न्यूज़
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भूपेंद्र कहार उर्फ रज्जन कहार के रूप में हुई है। वारदात के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल भूपेंद्र को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अनूपपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही अमलाई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। इस देर रात हुई वारदात के बाद से रामपुर गांव समेत पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड