पिपरिया-सांडिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत आठ घायल, विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने दिखाई मानवता
पिपरिया – पिपरिया-सांडिया मार्ग पर मंगलवार को शिफ्ट डिजायर कार और आल्टो कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई हादसा इतना भयावह था कि अल्टो कार न आग लग गई साथ ही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।
संयोग से क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी सांडिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे रास्ते में हादसा देखकर उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर पिपरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, उनकी तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका ।
शासकीय अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी,
हादसे में शिवम पिता प्रमोद, निवासी शोभापुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
वहीं घायलों में पूजा पति राहुल (घाटपिपरिया), नमामि पिता राहुल (घाटपिपरिया), अजय पिता मनोज (तालाखेडी), निक्की (अमीरगंज), हर्ष पिता विपिन (कटनी), मिस्टी पिता राहुल (घाटपिपरिया) और निखिल पिता अशोक यादव (कटनी) शामिल हैं ।
विधायक ठाकुरदास नागवंशी द्वारा मौके पर दिखाई गई संवेदनशीलता और तत्परता की शहरभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में घायलों की मदद कर विधायक ने मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड