स्कूल में शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, क्लासरूम में घुसा नशे में धुत युवक, बच्चों के सामने शिक्षक से मारपीट
शहडोल | बुढ़ार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय दमकी टोला में शराब के नशे में एक युवक के घुसने से हड़कंप मच गया।
आरोप है कि युवक क्लासरूम में बच्चों के बीच पहुंचा और फर्श पर लेटकर गाना गाने लगा। इसके बाद उसने हंगामा करते हुए जमीन पर सिर पटकना शुरू कर दिया।
शिक्षक ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
इस दौरान क्लासरूम में मौजूद बच्चे डर के मारे सहमे रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड